कोतवाली अंतर्गत भूपेंद्रपुरी इंदिरापुरी कॉलोनी निवासी व्यक्ति की शनिवार की रात गौतमबुद्धनगर में चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। बताया जाता है कि व्यक्ति कंपनी से हजारों रुपये का वेतन लेकर लौट रहा था। सूचना मिलते ही परिजन गौतमबुद्धनगर रवाना हो गए थे।
भूपेंद्रपुरी इंदिरापुरी कॉलोनी निवासी रामपाल (52) गौतमबुद्धनगर में स्थित नेशनल फर्टीलाइजर लिमिटेड कंपनी में नौकरी करते हैं। पड़ोसियों के मुताबिक रविवार सुबह परिजनों को सूचना मिली कि रामपाल की गौतमबुद्धनगर में चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है।
परिजन तुरंत ही गौतमबुद्धनगर रवाना हो गए है। बताया जाता है कि वारदात के वक्त रामपाल शनिवार रात कंपनी से करीब 20 हजार का वेतन लेकर मोदीनगर लौट रहे थे।
मृतक के परिवार में पत्नी अनीता, दो बेटे और दो बेटी है। एक बेटी की शादी हो चुकी है। वारदात की सूचना के बाद से कॉलोनी में कोहराम मचा है।