आईसीसी एविएशन एवं टूरिज्म समिट में पहुंचे शिक्षा मंत्री
विज्ञापन
नई दिल्ली। भारतीय वाणिज्य मंडल (आईसीसी) की दूसरी एविएशन एवं टूरिज्म समिट में दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि राजधानी को वैश्विक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने का लक्ष्य है। समिट में देश-विदेश के नीति-निर्माताओं, उद्योग विशेषज्ञों और हितधारकों ने भाग लेकर विमानन और पर्यटन क्षेत्र के विकास पर विचार-विमर्श किया। इस दौरान उत्कृष्ट योगदान देने वालों को टूरिज्म एक्सीलेंस अवॉर्ड भी दिए गए।