फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Goa Tragedy: अग्निकांड के मृतकों में एक ही परिवार के चार पर्यटक दिल्ली के रिहायशी, शुक्रवार को पहुंचे थे गोवा

Mon, 08 Dec 2025 03:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

शनिवार रात को जब क्लब में आग लगी तो एक ही परिवार के चारों लोग इसी क्लब में मौजूद थे। 
विज्ञापन
गोवा के एक नाइट क्लब में लगी भीषण आग ने 25 जिंदगियां छीन लीं। - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोवा के नाइट क्लब अग्निकांड में जान गंवाने वालों में चार लोग दिल्ली के भी रहने वाले हैं। शनिवार रात को जब क्लब में आग लगी तो एक ही परिवार के चारों लोग इसी क्लब में मौजूद थे। रातभर चली अफरी-तफरी के बीच रविवार सुबह परिवार को गोवा पुलिस से परिजनों की मौत की सूचना मिली। 
विज्ञापन


एक साथ चार लोगों की मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया। मृतकों में विनोद कुमार, इनकी भाभी कमला जोशी, दो सालियां अनीता जोशी और सरोज जोशी शामिल हैं। हादसे में विनोद की पत्नी भावना और अन्य रिजन बाल-बाल बच गए। सुबह के समय भावना ने अपने पति और बहनों की लाश की शिनाख्त मोर्चरी जाकर की। इसके बाद भावना सुधबुध खो बैठी। 

चार लोगों की मौत की खबर मिलने के बाद विनोद और उनकी ससुराल पक्ष के लोग गोवा रवाना हो गए। परिजनों का कहना है कि पोस्टमार्टम कराने के बाद सभी के शव दिल्ली लाए जाएंगे। सभी का यहीं पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। रविवार को दिनभर विनोद के घर पर रिश्तेदारों और पड़ोसियों की भीड़ जुटी रही। एक परिजन ने बताया कि विनोद कुमार अपने परिवार के साथ एन-ब्लॉक, सादतपुर, करावल नगर में रहते थे। 
विज्ञापन


इनके परिवार में पत्नी व भावना के अलावा भाई नवीन, इनकी पत्नी कमला जोशी व अन्य सदस्य हैं। दोनों भाइयों का अपना कारोबार है। कमला और भावना दोनों सगी बहनें हैं। इनकी दो बहनें सरोज और अनीता रोहिणी में रहती थीं। पिछले कुछ दिनों से परिवार गोवा घूमने का प्लान बना रहा था।

 सरोज और अनीता भी अपनी दोनों बड़ी बहनों के साथ घूमने जाना चाहती थीं। सभी की एक साथ योजना बन गई। शुक्रवार को विनोद, नवीन के परिवार के अलावा सरोज व अनीता भी गोवा के लिए निकल गए। वहां पहुंचने पर शनिवार रात को यह अरपोरा स्थित बर्च बाय रोमिया लेन नाइट क्लब में मौजूद थे। इस दौरान क्लब में डांस के दौरान आग लग गई। हादसे में 25 लोगों की दम घुटने और जलने से मौत हो गई।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें