फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच सितारा होटल के क्लब में परोसी जा रही थी अवैध शराब, छापेमारी में जब्त हुईं सैकड़ों बोतलें

Mon, 19 Aug 2019 12:02 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शराब की बोतलें बरामद - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

आबकारी विभाग ने गुप्त सूचना के बाद शनिवार देर रात द्वारका स्थित पांच सितारा होटल रेडिसन ब्लू के एक नाइट क्लब में छापेमारी की। टीम ने होटल से लाखों रुपये कीमत की ब्रांडेड शराब की 639 बोतलें बरामद कीं। इनमें से कुछ बोतलों की कीमत 16 हजार रुपये अधिक है। पुलिस ने बिना लाइसेंस के नाइट क्लब चलाने के आरोप में मालिक मनीष अवस्थी और मैनेजर अमित चौहान को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- अफरा-तफरी के बीच एम्स से आई खुशखबरी, विपरीत परिस्थितियों में महिला ने बच्ची को दिया जन्म

आबकारी विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, होटल रेडिसन ब्लू के आरएसवीपी नाइट क्लब में बिना लाइसेंस शराब परोसने की सूचना पर एक नकली ग्राहक भेजा गया। उसके पुष्टि करते ही टीम ने छापेमारी की।
विज्ञापन


मामले की सूचना पुलिस को भी दी गई। द्वारका नॉर्थ थाना पुलिस ने शराब की कुल 639 बोतलें बरामद की हैं। इनमें ज्यादातर महंगे ब्रांड की हैं। छानबीन में कुछ बोतलें एक्सपाइरी डेट की मिलीं। आशंका है कि क्लब के कर्मचारी मेहमानों को एक्सपाइरी डेट की शराब पिलाकर उनकी सेहत से खिलवाड़ भी कर रहे थे।

रेस्तरां में नाबालिगों को परोसी जा रही थी शराब

नेब सराय इलाके के एनआईबी आर्ट सेंटर में आबकारी विभाग की टीम ने शनिवार को छापेमारी कर वहां से भी भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। छानबीन में पता चला कि यहां बिना लाइसेंस के शराब परोसने के अलावा नाबालिगों को भी शराब पिलाई जा रही थी। टीम ने यहां से बैग, कैश, गेस्ट एंट्री रजिस्टर और अन्य कागजात बरामद किए हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने बार के मैनेजर अक्षित कथूरिया और अंकित कथूरिया को हिरासत में लिया है। एक्साइज डिपार्टमेंट ने बार से 188 महंगे ब्रांड की शराब की बोतलें बरामद की हैं। इसके अलावा, 14 हजार रुपये कैश भी मिला है। इस क्लब में घुसने के लिए 500 रुपये में हाथ में बैंड बांधा जाता था। इसे दिखाने के बाद ही एंट्री मिलती थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें