फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग दिवस पर एनसीसी की 750 गर्ल्स कैडेट्स करेंगी योग

Fri, 10 Jun 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
योग
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर यूपी 31वीं कन्या वाहिनी की एनसीसी कैडेट्स द्वारा किए जाने वाले योग और सूर्यनमस्कार की तैयारियां शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


इसके लिए बटालियन के अधिकारियों ने कार्यक्रम को लेकर स्थान का निर्धारण कर लिया है। जहां पर 750 गर्ल्स कैडेट एक साथ योग करेंगी।

प्रशासनिक अधिकारी कैप्टन सुदेश पराशर ने बताया कि 21 जून को कुशल प्रशिक्षकों के माध्यम से योग की विभिन्न क्रियाएं कराई जाएंगी।

ग्रेटर नोएडा के रायन इंटरनेशनल स्कूल के अलावा नोएडा के महामाया बालिका इंटर कॉलेज में एक-एक घंटे का योग कराया जाएगा। इससे पहले 20 जून को योग प्रशिक्षण की व्यवस्था भी की गई है।
विज्ञापन


कार्यक्रम को लेकर सेक्टर गामा-2 स्थित एनसीसी कार्यालय पर हुई बैठक में वाहिनी के कमान अधिकारी कर्नल अनुपम जैन, सुबेदार मेजर नंदराम जाखड़ और सुबेदार देवराज सहित वाहिनी के अन्य स्टॉफ व स्कूल के प्रधानाचार्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें