फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida : कुत्ते घुमाने के विवाद में युवतियों ने बुजुर्ग को मारा थप्पड़, हाइड पार्क सोसाइटी में हो गया हंगामा

Sat, 26 Oct 2024 05:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

करीब 45 सेकेंड के वीडियो में रात के वक्त दो युवतियां कुत्ते को घुमा रही हैं। सोसाइटी में खुले में कुत्ते को घुमाने का जब बुजुर्ग दंपती ने विरोध किया, तो युवतियां बहस करने लगीं। युवतियों ने बुजुर्ग से अभद्रता करते हुए हाथापाई करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेक्टर-78 स्थित हाइड पार्क सोसाइटी में कुत्ते घुमाने को लेकर हुए विवाद में दो युवतियों ने बुजुर्ग को थप्पड़ मार दिया। इसका वीडियो शुक्रवार सुबह वायरल हो गया। बुजुर्ग ने आरोपी युवतियों के खिलाफ किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं करने का अनुरोध किया है। युवतियों ने भी बुजुर्ग से माफी मांग ली। 

विज्ञापन

करीब 45 सेकेंड के वीडियो में रात के वक्त दो युवतियां कुत्ते को घुमा रही हैं। सोसाइटी में खुले में कुत्ते को घुमाने का जब बुजुर्ग दंपती ने विरोध किया, तो युवतियां बहस करने लगीं। युवतियों ने बुजुर्ग से अभद्रता करते हुए हाथापाई करनी शुरू कर दी।

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवती कुत्ते को पकडक़र बुजुर्ग जोड़े से बदतमीजी कर रही है। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया। सोसाइटी के कुछ लोग बुजुर्ग को लेकर सेक्टर-113 थाने पहुंच गए। हालांकि यहां दोनों पक्षों के बीच जब बातचीत हुई तो युवतियों ने अपनी गलती मान ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें