गणतंत्र दिवस पर आतंकी खतरे को देखते हुए पुलिस राजधानी में इस नियम का गंभीरता से पालन करवाने की कोशिश कर रही है। मुखर्जी नगर थाना पुलिस ने शुक्रवार को अपने इलाके में चल रहे कई पीजी में सुरक्षा का जायजा लिया।
पुलिस की टीम एक पीजी में पहुंची, जहां जांच में पता चला कि यहां रहने वाली लड़कियों का सत्यापन नहीं करवाया गया है। पुलिस ने मकान मालिक राजीव गुलाटी से सत्यापन नहीं करवाने का कारण पूछा।
मकान मालिक ने बताया कि लड़कियां सुरक्षा बंदिशों में पीजी में रहना नहीं चाहती हैं। जिन पीजी के नियम कायदे कड़े होते हैं उनके मालिकों को किराया कम मिलता है। इस लालच में उसने इन लड़कियों का सत्यापन नहीं करवाया है।
सत्यापन नहीं करवाकर मकान मालिक सरकारी आदेश के अवहेलना का दोषी पाया गया। पुलिस मकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।