लोकल पुलिस के अलावा स्पेशल स्टाफ को भी छानबीन में लगाया गया। पुलिस ने घटना स्थल पर लोगों द्वारा बनाए गए वीडियो, सीसीटीवी फुटेज और कांवड़ शिविर से जानकारियां जुटाईं, जिसके बाद सोमवार को योगेश को दबोच लिया गया। उससे जानकारियां जुटाने के बाद एक टीम का गठन कर सोमवार रातभर छापेमारी की गई।
पुलिस ने नजफगढ़, द्वारका सेक्टर-3, निखिल विहार व अन्य जगहों पर लोगों से गली-गली जाकर पूछताछ की। सोमवार देर रात बाकी आरोपियों समेत मुख्य आरोपी अमन को पुलिस ने दबोच लिया।
अमन ने बताया कि घटना वाले दिन उससे ही कार टच हुई थी, जिससे जल गिर गया था। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अमन को रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ की जाएगी।