दिल्ली निवासी युवक स्मार्ट होने के कारण अपने आप को अविवाहित बताता था। उसकी मुलाकात दिल्ली में एक युवती से करीब 6 माह पहले हुई थी। उसने युवती से दोस्ती की और शादी करने का आश्वासन भी दिया था।
मगर कुछ माह बाद युवती को आभास हो गया कि वह युवक शादी शुदा है। मगर युवक उसको शादी करने के लिए दबाव बनाने लगा। इस पर युवती ने युवक की पत्नी का नंबर तलाशा और उससे बात करके मीटिंग की।
जिसमें युवती ने महिला को बताया कि उसका पति उससे शादी करना चाहता है। इस पर महिला को विश्वास नहीं हुआ तो युवती ने उसे रविवार को नोएडा के एक होटल में बुलाया। जहां पर युवती ने शादीशुदा युवक की पत्नी को भी बुला लिया और पूरा मामला सामने आ गया।