फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका ने साथ रहने से किया मना तो तीसरी मंजिल से कूदा युवक

Wed, 23 Sep 2015 08:20 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमिका ने साथ रहने से इनकार किया तो युवक ने लघु सचिवालय की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। घटना के बाद लघु सचिवालय परिसर में अफरातफरी मच गई और वहां तैनात पुलिस और अधिकारी इस घटना से सन्न रह गए।
विज्ञापन


घायल युवक को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालात स्थिर बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, ओल्ड फरीदाबाद स्थित महात्मा कॉलोनी निवासी अमन पिछले कई साल से भीम कॉलोनी निवासी एक युवती से प्रेम करता था।

15 दिन पहले दोनों ने घर से भागकर मंदिर में शादी कर ली थी। बताया जाता है कि दोनों अपने रिश्तों को कानूनी रूप देते हुए कोर्ट मैरिज भी कर ली थी। युवक-युवती इन दिनों पुलिस सुरक्षा के बीच सेक्टर-30 स्थित पुलिस लाइन में रह रहे थे।
विज्ञापन

लड़की के परिजनों ने बताया नाबालिग

इस बीच लड़की के परिजनों ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। परिजनों ने शपथ पत्र देकर लड़की के नाबालिग होने का दावा करते हुए युवक पर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया।

बुधवार को एसीपी दर्शनलाल मलिक ने युवक और युवती को लघु सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में बुलाया हुआ था। इस दौरान दोनों के परिजन भी मौजूद थे। बताया जाता है कि किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई।

इसके बाद युवती ने युवक के साथ रहने से इनकार कर दिया। इससे नाराज युवक कार्यालय से बाहर आया और तीसरी मंजिल से कूद गया। घटना की सूचना मिलते ही अधिकारी भी वहां पहुंच गए।
विज्ञापन

परिजनों ने बनाया दबाव

आनन फानन में युवक को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर उसकी हालत खतरे से बाहर बता रहे हैं। वहीं, घायल अमन के माता पिता ने लड़की के परिजनों पर गलत तरीके से दबाव डालने का आरोप लगाया है।

पुलिस निरीक्षक दिलबाग सिंह ने बताया कि लड़की की मां ने एक शपथ पत्र देकर नाबालिग होने की बात कही थी। लड़के के खिलाफ अपहरण का मामला भी दर्ज है।

बुधवार को बयान दर्ज कराने के लिए दोनों को एसीपी कार्यालय बुलाया गया था। इस बीच दोनों पक्षों में क्या बात हुई। इसकी जानकारी नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें