फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉयफ्रेंड किसी और से शादी न कर सके तो चेहरे पर डाल दिया तेजाब, गर्लफ्रेंड गिरफ्तार

Mon, 17 Jun 2019 07:45 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गिरफ्तार गर्लफ्रेंड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विकासपुरी इलाके में युवक पर तेजाब डालने के मामले में पुलिस ने उसकी गर्लफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है। युवती ने खुलासा किया है कि युवक उससे ब्रेकअप करना चाहता था। इससे नाराज होकर उसने घटना को अंजाम दिया, ताकि उसका खराब चेहरा देख कोई अन्य लड़की उससे शादी न कर सके। हालांकि घटना के दिन वह पीड़ित के साथ स्कूटी पर मौजूद थी और खुद भी तेजाब से मामूली रूप से झुलस गई थी। युवती ने एक बाइक पर सवार युवकों पर तेजाब डालने का आरोप लगाया था। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक 11 जून की शाम चार बजे विकासपुरी पुलिस को सूचना मिली कि स्कूटी सवार युवक और युवती पर किसी ने तेजाब डाल दिया है। युवक गंभीर रूप से घायल था जबकि युवती मामूली झुलसी थी। दोनों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से युवक को राममनोहर लोहिया अस्पताल में रेफर कर दिया। जांच में पता चला कि 24 वर्षीय युवक मोहन गार्डन इलाके में रहता है। उसकी 19 साल की एक युवती से दोस्ती थी। घटना के समय वह युवती को अलीपुर में परीक्षा दिलाकर स्कूटी से आ रहा था। विकास नगर नाला के पास किसी ने उन पर तेजाब डाल दिया। पुलिस ने युवती ने पूछताछ की तो उसने बताया कि बाइक सवार युवकों ने तेजाब डाला है। पुलिस ने उसके बताए रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की, लेकिन कोई भी युवक उनका पीछा करते नहीं दिखा। 

पुलिस ने पीड़ित से पूछताछ की तो उसने बताया कि घटना से पहले युवती ने उसे हेलमेट हटाने के लिए कहा था और जैसे ही उसने हेलमेट हटाया किसी ने उसके चेहरे पर तेजाब डाल दिया। पुलिस को युवती पर शक गहरा गया। कड़ाई से पूछताछ की तो उसने  अपना गुनाह कबूल कर लिया। युवती ने बताया कि तीन साल से उसके युवक से संबंध थे। वह उससे शादी करना चाहती थी, लेकिन युवक उससे ब्रेकअप करना चाहता था। इसलिए उसने यह सोचकर उसके चेहरे को बर्बाद करने की ठानी कि चेहरा खराब होने पर कोई लड़की उससे शादी नहीं करेगी। घटना के दिन ही उसने साइकिल वाले से तेजाब की बोतल खरीदी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें