फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के हत्थे चढ़े गला घोंटू गैंग के तीन बदमाश, ऑटो से निकल देते थे वारदात को अंजाम देने

Mon, 17 Jun 2019 06:24 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

राहगीरों का गला घोंटकर लूट करने वाले गला घोंटू गैंग के तीन बदमाशों को पुलिस ने दबोचा है। आरोपियों की पहचान गांव धंयावली, बदायूं (उप्र) निवासी वकील (32), सोनिया विहार दिल्ली निवासी परवेश उर्फ मुंदारी (26) और जीबी रोड निवासी मिथिलेश उर्फ गंजेड़ी (22) के रूप में हुई है। आरोपियों के पास से लूटे गए दो मोबाइल व वारदात में इस्तेमाल एक टीएसआर बरामद किया है। आरोपी ऑटो लेकर वारदात को अंजाम देने के लिए निकलते थे। मौका लगते ही सुनसान जगह पर पीछे से किसी भी राहगीर का गला घोंटकर वारदात को अंजाम दे देते थे।

विज्ञापन


नई दिल्ली जिला पुलिस उपायुक्त मधुर वर्मा ने बताया कि शनिवार रात करीब 9.30 बजे अलीगढ़ के शाहजीमल तेलीपेड़ा निवासी मोहसिन अपने किसी रिश्तेदार से मिलने कलावती अस्पताल आया था। जब वह पंचकुंया रोड पर पहुंचा तो अचानक पीछे से ऑटो में सवार होकर आए दो बदमाशों ने उसका गला दबा दिया। एक बदमाश ने उसकी जेब से मोबाइल निकाल लिया और इसके बाद तीनों आरोपी भागने लगे। मोहसिन ने शोर मचाया तो वहां से गुजर रहे एएसआई राजबीर ने पीड़ित को दूसरे ऑटो में बैठाकर आरोपियों का पीछा किया। कुछ दूर जाकर एक बदमाश दबोच लिया, जिसकी पहचान वकील के रूप में हुई।

सूचना पर अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए एसीपी अखिलेश्वर यादव, एसएचओ विक्रमजीत सिंह व इंस्पेक्टर अशोक गिरी व अन्यों की टीम बनाकर छानबीन शुरू की गई। पूछताछ में वकील ने बताया कि फरार हुए उसके साथी मिथिलेश और परवेश हैं। देर रात अजमेरी गेट इलाके से उन्हें भी पकड़ लिया गया। वकील की निशानदेही पर झाड़ियों से एक मोबाइल बरामद हुआ, जिसे आरोपियों ने नबी करीम इलाके से लूटा था। मिथिलेश और परवेश के पास से पीड़ित मोहसिन का मोबाइल बरामद हुआ। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इन लोगों ने कितनी वारदातों को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें