फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका ने शारीरिक संबंध बनाते समय अपने दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर की थी ऑटो चालक की हत्या

Mon, 10 Sep 2018 10:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक्सप्रेसवे पुलिस ने ऑटो चालक इसराफिल की हत्या के मामले में एक युवती और युवक को गिरफ्तार किया है। हत्या त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग में की गई थी। आरोपी युवती ने शारीरिक संबंध बनाते समय अपने दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर इसराफिल की गला रेतकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने रविवार को हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


एसएसपी डा. अजयपाल शर्मा ने बताया कि बिहार के कटिहार निवासी रहीम और इसराफिल दोस्त थे। चार वर्ष पहले दोनों ट्रेन में दिल्ली से बिहार जा रहे थे। ट्रेन में दोनों को बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी सायरा मिली, जो गलत गाड़ी में बैठ गई थी। सायरा को दोनों दोस्त छोड़ने के लिए उसके गांव चले गए। 

दोनों ने रास्ते में युवती का फोन नंबर ले लिया। इसके बाद सायरा और इसराफिल के बीच प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। वहीं, रहीम भी सायरा से फोन पर बातें करता था। इसराफिल ने सायरा के साथ शादी करने का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए लेकिन बाद में उसने शादी से इनकार कर दिया। 
विज्ञापन


इसके बाद सायरा ने इसराफिल से दूरी बना ली और वह रहीम के करीब आ गई। सायरा दिल्ली में रहती थी, जबकि रहीम बिहार में था। दोनों की फोन पर बात होती थी। इसराफिल लगातार सायरा को फोन कर उसके साथ संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। लिहाजा सायरा और रहीम ने मिलकर इसराफिल की हत्या की साजिश रच डाली।
विज्ञापन

युवती ने आंखों पर पट्टी बांध चाकू से रेता था गला

युवती ने रहीम को बिहार से अपने पास दिल्ली बुलाया। फिर दो सितंबर को मिलने के बहाने इसराफिल को सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन पर बुलाया। यहां से युवती उसे सेक्टर-168 की तरफ ले गई। रहीम ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। 

रास्ते में ऑटो रोककर झाड़ियों में युवती इसराफिल के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी। इस दौरान युवती ने इसराफिल की आंख पर पट्टी बांध दी और चाकू से उसकी गर्दन पर वार कर दिए। तभी रहीम ने भी उस पर चाकू से वार किए और उसके चेहरे को पत्थर से कुचल दिया।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें