फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका के चक्कर में युवक ने की आत्महत्या!

Tue, 30 Dec 2014 10:53 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
लाजपत नगर ई ब्लॉक में प्रेमिका के घर के आगे हुई युवक की मौत के मामले में पुलिस ने प्रेमिका, उसके पिता और भाई के खिलाफ प्रेमी को आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


लाजपत नगर डी ब्लॉक निवासी युवक राकेश पुंडीर (40) का शव रविवार दोपहर को लाजपत नगर ई ब्लॉक निवासी उनकी प्रेमिका प्रीति के घर के आगे पड़ा मिला था। डॉक्टरों ने बताया था कि उनकी मौत जहर खाने से हुई है।

राकेश की पत्नी रितेश ने प्रीति, उसके पिता राजवीर और भाई राहुल पर हत्या का आरोप लगाया था। आरोप है कि प्रीति ने राकेश की अश्लील वीडियो बना ली थी। इनसे वह ब्लैकमेल कर राकेश से लाखों रुपये ऐंठ चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बकौल एसएचओ साहिबाबाद मामला सुसाइड का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अगर हत्या का मामला सामने आता है, तो धाराएं बदलकर गिरफ्तारी की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें