फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब: लोकल ट्रेन में चढ़ गई युवती फिर याद आया बैग छूट गया, चलती ट्रेन से कूदने पर हुई घायल

Sat, 24 Jun 2023 10:57 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद

सार

युवती लोकल ट्रेन में चढ़ गई फिर याद आया की उसका बैग छूट गया है, ऐसे में वह समान लेने के लिए चलती ट्रेन से कूद गई। उसे चोटें आई जिसके बाद पुलिस ने बीके अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद में शनिवार शाम करीब पांच बजे सामान लेने लिए 23 वर्षीय श्वेता चलती लोकल ट्रेन से कूद गई। इस कारण वह घायल हो गई। युवती को जीआरपी पुलिस ने बीके अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल वह ठीक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जीआरपी इंस्पेक्टर संजय कुमार ने बताया कि श्वेता का भाई कानपुर में रेलवे कर्मचारी है। फरीदाबाद के निजी अस्पताल में पिछले करीब 2 महीने से वह आईसीयू में भर्ती है। श्वेता अपने भाई को देखने आई थी, शनिवार को दिल्ली से बिहार के लिए उसकी ट्रेन थी।

वह भाभी के साथ दिल्ली जा रही थी, लोकल ट्रेन में चढ़ गई फिर याद आया की उसका बैग छूट गया है, ऐसे में वह समान लेने के लिए चलती ट्रेन से कूद गई। उसे चोटें आई जिसके बाद पुलिस ने बीके अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें