फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने युवक को बनाया शिकार: दोस्ती के बाद बढ़ीं नजदीकियां, वीडियो कॉल पर फंसा पेंच...लड़के की जान पर बन आई

Sat, 26 Aug 2023 02:42 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

मामले की शिकायत युवक ने पुलिस से की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उसने कोर्ट कासहारा लिया। एसीपी वेव सिटी सलोनी अग्रवाल का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के सौरभ कुमार ने क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र निवासी युवती पर हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। मामले में युवक ने कोर्ट का सहारा लेकर युवती समेत उसके माता-पिता और भाई के खिलाफ केस दर्ज कराया है। 

विज्ञापन
Trending Videos

आरोप है कि युवती ने ब्लैकमेल करके कई बार उनसे रकम ली। इसके बाद उसने बहाने से घर बुलाकर परिवार के साथ मिलकर उनकी पिटाई की। सौरभ कुमार का कहना है कि 2020 में चचेरी बहन की शादी में उसकी मुलाकात युवती के साथ हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। आरोप है कि युवती ने वीडियो कॉलिंग के दौरान अश्लील फोटो व वीडियो बना ली। 

इसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करके शादी करने का दबाव बनाने लगी। आरोप है कि 31 मई 2023 को युवती ने उन्हें फोन करके घर आकर अश्लील फोटो और वीडियो ले जाने के लिए कहा। उसके घर जाने पर उसने अपने परिवार के साथ मिलकर उन्हें बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा।
विज्ञापन

किसी तरह उन्होंने उनसे अपनी जान बचाई। मामले की शिकायत उन्होंने पुलिस से की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उन्होंने कोर्ट के सहारा लिया। एसीपी वेव सिटी सलोनी अग्रवाल का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें