फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakal: महाकाल के दरबार पहुंचे परिणीति-राघव चड्ढा, नंदी हॉल से की पूजा-अर्चना; 25 सितंबर को होने वाली है शादी

Sat, 26 Aug 2023 02:28 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के साथ बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचीं।  25 सितंबर 2023 को दोनों शादी करने वाले हैं।
विज्ञापन
महाकाल के दर्शन करने पहुंचे परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा अपने होने वाले दूल्हे राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के साथ बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची, जहां उन्होंने श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति के नियमों का पालन करते हुए नंदी हॉल से भगवान का पूजन-अर्चन कर चांदी द्वार पर माथा टेक कर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। 
विज्ञापन

 

परिणीति और राघव - फोटो : अमर उजाला
महाकाल मंदिर के पुजारी पंडित यश गुरु ने बताया कि परिणीति चोपड़ा बाबा महाकाल की अनन्य भक्त हैं। 26 दिसंबर 2022 को भी वे बाबा महाकाल की भस्म आरती मे शामिल हुई थीं। इसके बाद शादी के पहले वे अपने मंगेतर राज्यसभा सांसद राघव चड्डा के साथ बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने आज उज्जैन आईं। पंडित यश गुरु ने बताया कि नंदी हॉल में अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने अपने मंगेतर राघव चड्डा के साथ बाबा महाकाल का विशेष पूजन अर्चन श्री सूक्त के पाठ के साथ किया। इस दौरान वे बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आईं।
विज्ञापन

महाकाल के दरबार में भक्ति में लीन परिणीती और राघव। - फोटो : सोशल मीडिया
परिणीति ने पहनी साड़ी तो राघव कुर्ते में दिखे
आज भी अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा जहां साड़ी पहने दिखाई दीं तो वहीं मंगेतर भी पारंपरिक वेशभूषा कुर्ते पजामे में बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे थे। याद रहे कि 25 सितंबर 2023 को परिणीति और राघव चड्ढा परिणय बंधन में बंधने वाले हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें