फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वो पिता को भूल नहीं पाई और दे दी जान

Sat, 22 Feb 2014 04:52 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली के समयपुर बादली क्षेत्र की जेजे कॉलोनी में बृहस्पतिवार दोपहर ग्यारह वर्षीय नीतू की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। वह घर में पंखे से लटकी हुई मिली। पुलिस ने खुदकुशी की आशंका जताई है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि चार साल पहले नीतू के पिता की मौत हो गई थी। वह सरकारी स्कूल की चौथी कक्षा में पढ़ती थी और मां और छह भाई-बहनों के साथ रहती थी। मां मजदूरी करती है।

पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मौत की वजह जानने की कोशिश कर रही है।

युवक ने फांसी लगाकर जान दी
समयपुर बादली में बृहस्पतिवार शाम कन्हैया लाल (32) ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस को उसके पास से सुइसाइड नोट मिला, जिसमें जिंदगी से तंग आने की बात लिखी है। पुलिस ने बताया कि युवक एक फैक्ट्री में काम करता था। पुलिस उसके परिजनों से पूछताछ कर खुदकुशी के कारणों की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें