फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की डांट से नाराज छात्रा घर से निकली, दंपति ने बच्ची को पहुंचाया कोतवाली

Tue, 02 May 2017 09:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
सूरजपुर क्षेत्र की एक कॉलोनी में पिता की डांट से नाराज कक्षा सात की छात्रा सोमवार रात घर से निकल गई। इस दौरान कार सवार दंपति ने जब लड़की को संदिग्ध हालत में रोड पर घूमते देखा तो उसे कार में बैठाकर घर ले गए।
विज्ञापन


हालांकि इससे पहले दंपति ने उसके स्कूल के गार्ड को सूचना दे दी। इधर रात भर परिजन और पुलिस बच्ची की तलाश में भटकती रही।  मंगलवार सुबह दंपति ने सूरजपुर कोतवाली पहुंचकर लड़की को पुलिस को सौंप दिया।

सूरजपुर क्षेत्र की कॉलोनी में इंजीनियर अपने परिवार संग रहते हैं। उनकी बेटी बीटा-1 स्थित एक स्कूल में कक्षा सात की छात्रा है। सोमवार रात किसी बात पर पिता ने छात्रा को डांट दिया। इसके बाद वह नंगे पैर ही घर से निकल गई।
विज्ञापन


इस दौरान शादी समारोह से लौट रहे बीटा वन सेक्टर निवासी दंपति की नजर मोजर बेयर कंपनी के पास लड़की पर पड़ी। कार रोककर जब दंपति ने उससे पूछताछ की तो पता चला कि पिता के डांट से नाराज होकर बच्ची स्कूल की तरफ जा रही थी।

इसके बाद दंपति उसे लेकर स्कूल पहुंचा और गार्ड को पूरी जानकारी देने के बाद छात्रा को घर ले गया। इधर, बच्ची के घर से गुम होने पर परिजन की नींद उड़ गई। उन्होंने सूरजपुर कोतवाली पहुंचकर बच्ची के गायब होने की शिकायत दी।

परिजन और पुलिसकर्मी रात भर बच्ची की तलाश में भटकते रहे। मंगलवार सुबह जब दंपति लड़की को लेकर कोतवाली पहुंचा तो पुलिस और परिजन ने राहत की सांस ली। पुलिस ने छात्रा को उसके परिजनों को सौंप दिया।      
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें