फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida: अफ्रीकी मूल की युवती ने नशे की हालत में किया हंगामा, राहगीरों के बाद पुलिसकर्मियों से भी उलझी

Fri, 02 Aug 2024 01:27 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

हंगामे के दौरान किसी तरह महिला पुलिस कर्मियों ने उसको शांत किया। समझा कर उसको भेज दिया गया।
विज्ञापन
हंगामा करती विदेशी महिला - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा के थाना सूरजुपर क्षेत्र के जैतपुर में गुरुवार की रात को अफ्रीकी मूल की एक युवती नशे की हालत में पहले राहगीरों से उलझ गई। बाद में जब मौके पर पुलिस पहुंची तो वह पुलिस कर्मियों से ही उलझ गई। इस दौरान वह अपनी ही भाषा में चीखती-चिल्लाती रही। इस दौरान मौके पर खड़े किसी व्यक्ति ने उसका वीडियो भी बना लिया। मौके पर महिला पुलिस कर्मियों ने पहुंच कर उसे शांत किया।

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस के मुताबिक, युवती किसी निजी सस्थान में पढ़ती है। रात को वह कहीं से आ रही थी। वह क्या कह रही थी यह तो समझ नहीं आ रहा था, लेकिन वह नशे की हालत में थी। पहले वह राहगीरों से उलझी। इस बात की सूचना किसी ने 112 नंबर को दी तो मौके पर पीसीआर वैन पहुंच गई। इस पर युवती पीसीआर वैन वालों से ही उलझ गई। 
विज्ञापन

पुलिस कर्मी ने फोन करके थाने पर सूचना देने का प्रयास किया तो युवती और तेजी से चीखने चिल्लाने लगी। बाद में किसी तरह महिला पुलिस कर्मियों ने उसको शांत किया। समझा कर उसको भेज दिया। थाना प्रभारी के मुताबिक इस मामले में किसी तरह की लिखित कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें