ग्रेटर नोएडा के थाना सूरजुपर क्षेत्र के जैतपुर में गुरुवार की रात को अफ्रीकी मूल की एक युवती नशे की हालत में पहले राहगीरों से उलझ गई। बाद में जब मौके पर पुलिस पहुंची तो वह पुलिस कर्मियों से ही उलझ गई। इस दौरान वह अपनी ही भाषा में चीखती-चिल्लाती रही। इस दौरान मौके पर खड़े किसी व्यक्ति ने उसका वीडियो भी बना लिया। मौके पर महिला पुलिस कर्मियों ने पहुंच कर उसे शांत किया।