फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुस कर किशोरी संग छेड़छाड़, भाई को गोली मारने की धमकी

Sat, 26 Dec 2015 06:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
घर में अकेली किशोरी को देख दीवार फांदकर अंदर घुसे दबंग ने उसके साथ छेड़छाड़ की। पीड़िता के शोर मचाने पर उसका छोटा भाई मदद के लिए आया। दबंग दोनों को गोली मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। महिला पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


15 वर्षीय किशोरी नौवीं कक्षा की छात्रा है। पीड़िता के मुताबिक, 9 दिसंबर को वह स्कूल से लौटी थी। माता पिता काम से गए थे, जबकि 12 वर्षीय छोटा भाई घर के बाहर खेल रहा था।

दोपहर करीब ढाई बजे किशोरी को अकेला पाकर कुलदीप दीवार फांद कर घर मेें घुस आया। वह किशोरी को कमरे में खींच ले गया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। पीड़िता ने शोर मचाया तो बाहर खेल रहा छोटा भाई मदद के लिए अंदर आया।
विज्ञापन


इस पर कुलदीप ने किशोरी को छोड़ दिया और किसी को बताने पर दोनों को गोली मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। धमकी से डरे हुए भाई-बहन ने यह बात कई दिनों तक परिजनों से छुपाए रखी।

उनके व्यवहार में आए बदलाव पर परिजनों ने प्यार से पूछताछ की तो किशोरी ने रोते हुए आपबीती सुनाई। एसएचओ महिला थाना आशारानी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर फरार चल रहे मूलरूप से खानपुर, मेरठ (यूपी) के रहने वाले कुलदीप की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें