फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से होटल में दरिंदगी: पड़ोस में रहकर बढ़ाईं नजदीकियां फिर होने लगी बात, बहाने से बुलाकर किया दुष्कर्म

Sun, 10 Sep 2023 09:45 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद

सार

पीड़िता ने ज्यादा परेशान होकर इसकी जानकारी अपने परिवार को दी। आपत्ति जताने पर परिवार को भी आरोपी अंजाम भुगतने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में युवती को होटल के कमरे में बुलाकर आरोपी ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर आरोपी ने युवती को जान से मारने की धमकी दी। इसका पता लगने पर जब युवती के परिवार ने आपत्ति जताई तो आरोपी ने उनको भी अंजाम भुगतने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी रवि निवासी चंडौस अलीगढ़ को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

कॉलोनी निवासी युवती की मां ने बताया कि अलीगढ़ के चंडौस निवासी रवि उर्फ रविंद्र ने उनकी बेटी से नकदीकी बना ली। कुछ दिन वह उनके पड़ोस में भी रहा। आरोपी उनकी बेटी से बात करने लगा। एक दिन उसने होटल के कमरे में बुलाकर उनकी बेटी से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। आरोपी ने धमकी दी कि उसने यह बात किसी को बताई तो उसको जान से मार देगा। 
विज्ञापन

पीड़िता ने ज्यादा परेशान होकर इसकी जानकारी अपने परिवार को दी। आपत्ति जताने पर परिवार को भी आरोपी अंजाम भुगतने की धमकी देने लगा। इसके बाद तहरीर मिलने पर आरोपी के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। एसीपी ने बताया कि आरोपी रविंद्र को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें