फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी की दरिंदगी: लड़की से दोस्ती के बाद दुष्कर्म कर बनाई वीडियो, फिर कई बार बनाया हवस का शिकार

Thu, 29 Sep 2022 10:17 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

मंगलवार को आरोपी ने छात्रा को बुलाया था। परिजनों ने पूछा तो उसने रोते हुए सारी बात बता दी। जिसके बाद पुलिस से शिकायत की गई। पुलिस ने छानबीन के बाद पॉक्सो, दुष्कर्म व अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण दिल्ली के मैदानगढ़ी इलाके में इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर 14 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले 22 वर्षीय युवक ने दोस्ती कर वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने वारदात के समय अश्लील वीडियो भी बना लिया। इसके बाद वह छात्रा को डरा धमकाकर वारदात को अंजाम देता रहा। मंगलवार को आरोपी ने छात्रा को बुलाया था। परिजनों ने पूछा तो उसने रोते हुए सारी बात बता दी। जिसके बाद पुलिस से शिकायत की गई। पुलिस ने छानबीन के बाद पॉक्सो, दुष्कर्म व अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, किशोरी परिवार के साथ मैदानगढ़ी इलाके में रहती है। वह आठवीं कक्षा की छात्रा है। इसके पड़ोस में आरोपी रहता है। पुलिस को दिए बयान में बताया गया कि आरोपी ने पहले जाल में फंसाने के लिए पीड़िता से इंस्टाग्राम के जरिये दोस्ती की। दोनों के बीच बात होने लगी। आरोपी पीड़िता को मिलने के लिए बुलाने लगा।

आरोप है कि कुछ महीने पहले आरोपी किशोरी को अपने दोस्त के घर ले गया। वहां नशीला पदार्थ पिलाकर उसने वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान उसने अश्लील वीडियो भी बना ली। इसके बाद वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी अक्सर किशोरी को बुलाकर वारदात को अंजाम देने लगा।
विज्ञापन

मंगलवार शाम को भी आरोपी ने किशोरी को बाहर बुलाया था। परिजनों ने शक होने पर किशोरी से पूछा तो उसने सारी बात बता दी। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें