फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चा गोद में लेकर प्रेमी के घर के बाहर धरने पर बैठी प्रेमिका

विज्ञापन
विज्ञापन
लिव इन रिलेशनशिप में दो साल रहने के बाद शादी से इंकार करने पर प्रेमिका रविवार को बंदीपुर गांव में आठ माह के बच्चे के साथ प्रेमी के मकान के बाहर धरने पर बैठ गई।
विज्ञापन


प्रेमिका को धरने पर बैठा देख युवक मकान का ताला लगाकर फरार हो गया। महिला ने शादी होने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी है।

रविवार को बंदीपुर गांव में दुहाई निवासी युवती अपने आठ माह के नवजात बेटे के साथ प्रेमी के मकान के बाहर धरने पर बैठ गई। मकान के बाहर युवती के चिल्लाने पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

हर रोज घर के बाहर धरना देगी प्रेमिका

युवती ने ग्रामीणों को बताया कि बंदीपुर गांव के युवक ने शादी का झांसा देकर उसे दो साल तक अपने साथ रखा। दोनों का एक बेटा भी है। आरोप है कि अब युवक उससे शादी से इंकार कर रहा है।

पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस से की। युवती ने चेतावनी दी है कि जब तक युवक शादी नहीं करता वह रोज उसके घर धरना देगी। वहीं युवक मकान पर ताला लगाकर परिजनों संग फरार हो गया है।

एसओ उम्मेद यादव का कहना है कि इस संबंध में युवती ने शिकायत की थी, लेकिन दोनों में पक्षों में समझौता हो गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें