फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहस्यमय परिस्थितियों में किशोरी लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना शहर क्षेत्र के शिव हरिजन कॉलोनी में एक 13 वर्षीय किशोरी रहस्यमय परिस्थितियों में अपने घर से लापता हो गई। परिजनों ने स्थानीय एक व्यक्ति पर किशोरी को भगा ले जाने का शक जताया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


एक स्थानीय निवासी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पोती पांच सितंबर दोपहर को कहीं चली गई। दो दिन तक परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला।

उन्होंने स्थानीय निवासी रोहित उर्फ टीटू पर किशोरी को भगा ले जाने का आरोप लगाया। जांच अधिकारी रेनू ने बताया कि पीड़ितों की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ कर लापता किशोरी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें