दिल्ली के जैतपुर इलाके में सेफ्टी टैंक में
गिरने से छह वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। बच्ची के पिता ने मकान मालिक पर
बच्ची को अगवा कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सोमवार शाम को
मकान मालिक को हिरासत में ले लिया था। जैतपुर थाना पुलिस मामले की जांच कर
रही है।
नोएडा स्थित 99 एकड़ डॉटकॉम में
नौकरी करने वाला जयप्रकाश तिवारी पत्नी सरोज, छह वर्षीय बेटी रीतिका और
श्रेया के साथ एकता विहार, जैतपुर के मकान नंबर बी-74 में
प्रथम मंजिल पर रहता है। ये मकान लक्ष्मण नारायण सिंह का है। रविवार को
रीतिका खेलने के लिए गई थी। इसके बाद वह गायब हो गई।