मेट्रो स्टेशन के पास जंजीर से बंधी मिली लड़की, देख हैरान महिला आयोग अध्यक्षा
Fri, 24 Nov 2017 02:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
सार
जंजीर से बंधी बच्ची को महिला आयोग ने मुक्त कराया
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने भीख मांगने वाली दो अन्य बच्चियों को भी शेल्टर होम में भेजा
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने आनंद विहार मेट्रो स्टेशन के पास जंजीर के जरिये पेड़ से बंधी आठ वर्षीय एक बच्ची को मुक्त कराया है।
विज्ञापन
लड़की कुछ भी बोलने में असमर्थ
2 of 7
girl in chained
मालिवाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह आनंद विहार मेट्रो स्टेशन के पास भीख मांगने वाली दो बच्चियों के गरीब माता-पिता से मिलने गई थीं।
विज्ञापन
3 of 7
girl in chained
- फोटो : सोशल मीडिया
वहां उन्होंने जंजीर से बंधी बच्ची को देखा। आयोग ने एक विज्ञप्ति में कहा है कि भीख मांगने वाली दो बच्चियों को मुक्त कराने के बाद वह सड़क किनारे रहने वाले माता पिता से मिलने गई थीं। उस परिवार में नौ बच्चों सहित 11 लोग हैं।
DCW अध्यक्ष @SwatiJaiHind ने बेड़ियों में बंधी हुई बच्ची को आजाद करवाया और उसको अपनी 2 बहनों समेत आश्रय घर भिजवाया। pic.twitter.com/Rubio7dHGe— Amit Mishra (@Amitjanhit) November 22, 2017
4 of 7
girl in chained
- फोटो : सोशल मीडिया
बच्चों की मां गर्भवती है और पिता नशे की हालत में मिला। मालिवाल ने कहा कि वह वहां एक बच्ची को जंजीर से बंधे देखकर हैरान रह गईं। उन्हें बताया गया कि बच्ची को नशे की लत लग गई है और इससे उसे बांध कर रखा गया था।
विज्ञापन
5 of 7
girl in chained
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, वह लड़की कुछ भी बोलने में असमर्थ थी। मालिवाल और आयोग की एक सदस्य ने परिवार वालों की काउंसलिंग की और पुलिस की मदद व माता पिता की सहमति से बच्चों शेल्टर होम ले जाया गया।
विज्ञापन
6 of 7
girl in chained
- फोटो : सोशल मीडिया
भीख मांगने वाली लड़कियों ने कहा कि हर रोज उन्हें 300 रुपये मिल जाते हैं। मालिवाल ने दिल्ली में बच्चों द्वारा भीख मांगने के मामले में जांच शुरू कर दी है। आयोग ने इन बच्चियों को बृहस्पतिवार को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के समक्ष पेश कर उनके पुनर्वास की व्यवस्था करने की गुजारिश की।
मालिवाल ने इस मामले में लड़कियों के लिए अच्छे शेल्टर होम और होस्टल के बारे में आम लोगों से भी सलाह मांगी है। उन्होंने लोगों से मदद के लिए आगे आने की अपील की है।