फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन भवन की 14 वीं मंजिल पर बने टैंक में डूबने से युवती की मौत

Thu, 22 Jun 2017 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
 बादशाहपुर क्षेत्र में निर्माणधीन भवन में काम करने वाली युवती की बुधवार की रात को संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पुलिस को उसका शव 14 वीं मंजिल पर बने पानी के टैंक में हुआ। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। एसीपी सोहना बिरम के अनुसार युवती की मौत पानी में डूबने से हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में जो भी लापरवाह पासा जाएगा। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


एक 20वर्षीय लड़की की बृहस्पतिवार की सुबह पानी के टैंक में डूबने से मौत हो गई। परिवार वालों की सूचनला के बाद पहुंची बादयाहपुर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। जिसमें पानी में डबूने से मौत का खुलासा हुआ। 

बादशाहपुर थाना पुलिस के अनुसार मृतक के परिवार वाले मूलरुप से अलीगढ़ के बिजौली गांव की रहने वाले हैं। सेक्टर-69 स्थित ट्यूलिप बिल्डर निर्माणाधीन इमारत में मजदूर के तौर पर काम कर रही थी। उसका शव इसी इमारत की चौदहवीं मंजिल पर बने पानी के टैंक में मिला है। टैंक में महज डेढ़ फुट  पानी भरा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के हवाले से मौत की वजह पानी में डूबना बताया है। वहीं लड़की की मां एवं पिता ने हत्या की आशंका जताई है। 
विज्ञापन


सहायक पुलिस आयुक्त सोहना ब्रह्म सिंह के मुताबिक बिजौली अलीगढ़ निवासी देवेंद्र अपने परिवार के साथ बादशाहपुर में रहते है। उनकी बेटी पूजा सेक्टर-69 स्थित ट्यूलिप बिल्डर के निर्माणाधीन इमारत में मजदूरी करती थी। बुधवार की रात की शिफ्ट में इमारत में काम चल रहा था। उन्होंने बताया कि लड़की रात में मलबा फेंकने के लिए 12 मंजिल पर गई थी। लेकिन जब वापस नहीं लौटी तो साथी मजदूरों ने उसकी तलाश की। काफी देर बाद सुबह करीब दो बजकर 45 मिनट पर उसका शव इमारत की चौदहवीं मजिल पर बने पानी के टैंक से बरामद किया गया। इसके बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बृहस्पतिवार  को दोपहर बाद पोस्टमार्टम करवा के शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें