फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर घूम रही थी मौत की कार, मां और उसके 2 बच्चों को कुचला-एक की मौत

Sat, 30 Jun 2018 08:33 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
road accident delhi
विज्ञापन

न्यू अशोक नगर इलाके में शुक्रवार रात तेज रफ्तार सेंट्रो कार ने एक महिला व दो बच्चों को कुचल दिया। तीनों को जख्मी हालत में पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने पांच साल की संध्या को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने संध्या के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर सेंट्रो चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

 
पुलिस के अनुसार मूलत: मालापुर, सुल्तानपुर (यूपी)निवासी लेखा भारती (26) पति राहुल, बेटा नैतिक के साथ ओल्ड कोंडली में रहती है। शुक्रवार रात वह अपने बेटे और भाई की पांच साल की बेटी संध्या को लेकर बाजार आयी हुई थी। जहां यादव क्लीनिक से बेटे की दवा लेकर तीनों पैदल ही घर की तरफ जा रही थी।
  
कोंडली मेन रोड से पंद्रह सौ मीटर दूर गांव की तरफ पहुंची थी कि पीछे से आ रही एक सेंट्रो कार ने तीनों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से तीनों जख्मी हो गये। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना के समय सेंट्रो की रफ्तार तेज थी। टक्कर लगते ही कार चालक पंडित मोहल्ला निवासी नवीन शर्मा लेखा भारती के पास पहुंचा और माफी मांगने लगा। 
विज्ञापन


हादसे के बाद घटनास्थल पर पहुंचे आस पास के लोगों ने घायलों को इलाज के लिए लालबहादुर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने संध्या को मृत घोषित कर दिया। जबकि लेखा भारती के बेटे की हालत नाजुक होने पर उसे जीटीबी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया। 

जांच में पता चला है कि नवीन ने तीन दिन पहले ही सेकेंड हैंड सेंट्रो कार खरीदी थी। नौसिखिया होने की वजह से हड़बड़ाहट में उसने ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबा दिया। जिसकी वजह से हादसा हो गया। पुलिस ने बताया कि नवीन पेशे से प्रॉपर्टी डीलर है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें