फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट के आदेश के बाद मेट्रो कर्मचारियों ने रोक दी हड़ताल, लेकिन समस्या अभी खत्म नहीं हुई

Sat, 30 Jun 2018 08:21 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
delhi metro
विज्ञापन

हाईकोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली मेट्रो स्टाफ काउंसिल ने हड़ताल स्थगित कर दी, लेकिन मांगों की लड़ाई जारी रखी। मेट्रो के नॉन एग्जिक्यूटिव स्टाफ ने शनिवार को बाजू पर काली पट्टियां बांधकर विरोध जताया। मेट्रो कर्मी पिछले साल मांगों को लेकर मेट्रो प्रबंधन के साथ हुए समझौते को लागू करने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन

   
दिल्ली मेट्रो स्टाफ काउंसिल के महासचिव रवि भारद्वाज ने बताया कि  हाईकोर्ट के आदेशानुसार 30 जून को की जाने वाले मेट्रो की हड़ताल स्थगित की गई।  हालांकि, मांगों को पूरा करवाने के लिए कर्मचारी अभी भी मेट्रो प्रबंधन की नीतियों का विरोध कर रहे हैं। स्टाफ काउंसिल के सभी सदस्यों ने शनिवार से बाएं बाजू पर काली पट्टी बांधकर मेट्रो प्रबंधन का विरोध किया।

भारद्वाज का कहना है कि काउंसिल की मांगों को लेकर पिछले साल 23 जुलाई को मेट्रो प्रबंधन के साथ समझौता हुआ था।  एक साल बीत जाने के बावजूद समझौते के तहत किए गए वादे पूरे नहीं किए गए। मेट्रो प्रबंधन की वादाखिलाफी के कारण मेट्रो कर्मियों में रोष की स्थिति बनी हुई है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद कर्मचारी अपना विरोध फिर से तेज करेंगे। ताकि मेट्रो कर्मियों को उनका अधिकार मिल सके। गौरतलब है कि  मेट्रो में 9000 नॉन एग्जिक्यूटिव स्टाफ है, जो मेट्रो संचालन से लेकर मेंटेनेंस और तकनीकी समेत अन्य ऑपरेशन को संभालता है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें