फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर बनना चाहती थी शिखा, नहीं पता था ऐसे मिलेगी मौत

Thu, 20 Dec 2018 02:44 AM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
accident - फोटो : अमर उजाला
भलस्वा डेरी के मुकुंदपुर चौक के पास कैंटर द्वारा दो छात्राओं समेत तीन को कुचलने की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर हाहाकार मच गया। लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। वहीं, हादसे में मरने वाली शिखा के परिवार का रोते-रोते बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि शिखा हमेशा ही अपने परिवार के लिए कुछ करना चाहती थी।
विज्ञापन

2 of 5
accident
जानकारी के अनुसार, शिखा परिवार के साथ मुकुंदपुर गांव में रहती थी। परिवार में पिता मनोज, मां और चार बहन-भाई हैं। पिता एक कंपनी में सेल्समैन हैं। शिखा के परिजनों ने बताया कि वह इस साल कड़ी मेहनत कर रही थी। उसका सपना था अच्छे नंबर लाकर किसी बड़े कॉलेज में दाखिला लेना। 
विज्ञापन

3 of 5
accident
वह डॉक्टर की पढ़ाई करना चाहती थी। शिखा बेहद शांत स्वभाव की थी। उसकी टीचर्स को जब उसकी मौत का पता चला, तो वह गहरे सदमे में थीं। इधर, कंचन का परिवार बेटी के जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहा है।

4 of 5
accident
दूसरी ओर हादसे में घायल हुए उमेश के परिजन भी उसके लिए दुआएं कर रहे हैं। हादसे के समय मौजूद एक युवक ने बताया कि जैसे ही चालक ने शिखा को कुचला, तो उमेश ने आरोपी को रुकने का इशारा किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मृतक - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद आरोपी ने कंचन को कुचला, बाद में सामने खड़े उमेश को भी कुचलकर कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। आगे भागने के चक्कर में खुद भी कैंटर चालक राजन हादसे का शिकार हो गया और उसकी भी मौत हो गई। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें