फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पार करने के लिए डिवाइडर पर खड़े थे भाई बहन, अचानक तेज रफ्तार डंपर आई और...

Sat, 19 May 2018 09:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
डिवाइडर पर खड़े थे बच्चे।
विज्ञापन

जामिया नगर में शुक्रवार सुबह बेकाबू डंपर ने डिवाइडर पर खड़े भाई-बहन को कुचल दिया। हादसे में बहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भाई घायल हो गया। घटना के समय दोनों स्कूल जा रहे थे। 

विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने डंपर चालक को मौके पर पकड़कर उसकी जमकर पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर डंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मिनी बस को ओवरटेक करने के चक्कर में यह हादसा हुआ।

दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पेशे से दर्जी इशाक श्रम विहार झुग्गी बस्ती, जामिया नगर में रहता है। इशाक के दोनों बच्चे इशरत (12) और निशाद (14) शुक्रवार सुबह स्कूल जा रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह करीब पौने सात बजे दोनों सड़क पार करने के लिए डिवाइडर पर खड़े थे, तभी तेज रफ्तार से आ रहे डंपर ने डिवाइडर पर चढ़ते हुए दोनों को कुचल दिया। इशरत की मौके पर मौत हो गई, जबकि निशाद घायल हो गया। उसे अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

स्थानीय लोगों ने डंपर चालक मैनपुरी (यूपी) निवासी पुष्पेन्द्र को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने चालक पुष्पेन्द्र को गिरफ्तार कर डंपर को जब्त कर लिया है। 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मिनी बस को ओवरटेक करने के चक्कर में ये हादसा हुआ है। बच्चों का पिता बिहार गया हुआ है। इस कारण शुक्रवार को इशरत के शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। पिता के आने के बाद ही पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें