फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के संदेह में युवती ने अस्पताल की सातवीं मंजिल से कूदकर की खुदकुशी 

Tue, 16 Jun 2020 10:11 PM IST
Mohit Mudgal पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
कोरोना वायरस संक्रमण के संदेह में नोएडा सेक्टर 24 स्थित ईएसआई अस्पताल में भर्ती एक युवती ने अस्पताल की सातवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस उपायुक्त संकल्प शर्मा ने बताया कि सेक्टर 45 के खजूर कॉलोनी निवासी युवती (22) को रविवार सुबह 10 बजे ईएसआईसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सोमवार को उसने अस्पताल के सातवें फ्लोर पर स्थित आइसोलेशन वार्ड से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। डीसीपी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतका के भाई अनिल ने आरोप लगाया है कि ईएसआईसी अस्पताल में उनकी बहन की ठीक से देखभाल नहीं हो रही थी। रविवार सुबह जब वे लोग उसे भर्ती कराने अस्पताल आए तो सुबह से शाम तक उसे इधर उधर घुमाया गया और इससे उसकी बहन बहुत परेशान थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें