फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: फरीदाबाद में पांच लोगों की मौत, 174 नए मामले आए सामने

Tue, 16 Jun 2020 09:46 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
फरीदाबाद में कोरोना वायरस - फोटो : pti
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण की स्थिति चिंताजनक होती जा रही है। लगातार मामले बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को कोरोना की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत की पुष्टि की है, जबकि 174 नए मामले भी सामने आए हैं। 

विज्ञापन


पिछले 48 घंटे में स्वास्थ्य विभाग ने दस कोरोना संक्रमितों की मौत की पुष्टि की है। मंगलवार में जिन लोगों के मौत की पुष्टि हुई है, उनमें जवाहर कॉलोनी निवासी 51 वर्षीय व्यक्ति, बल्लभगढ़ विष्णु कॉलोनी निवासी 39 वर्षीय व्यक्ति, बल्लभगढ़ स्थित आदर्श नगर निवासी 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला, बल्लभगढ़ स्थित ब्राह्मण वाड़ा स्थित 68 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति और सेक्टर 35 स्थित 70 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति शामिल है। 

मंगलवार को आए नए केस ओल्ड फरीदाबाद, बल्लभगढ़ और एनआइटी के विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित हैं। इसके अलावा मंगलवार को 30 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब हुए। जिले में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या अब 472 हो गई है। उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम भगत ने बताया कि  मंगलवार को 174 नए मामले सामने आए है।
विज्ञापन


अस्पताल में भर्ती 20 लोगों की हालत गंभीर है और इनमें से सात आइसीयू में वेंटिलेटर पर हैं। जिले में अब 1070 एक्टिव केस बचे हुए हैं, इनमें से 525 अस्पताल में दाखिल हैं और 545 संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। जिले में अभी तक जितनी भी मौत हुई हैं, उनमें कोरोना संक्रमण के साथ दूसरी बीमारियां थी।

कोरोना संक्रमण रोकने के लिए पार्षदों का सहयोग लेगा प्रशासन
कोरोना संक्रमण में तेजी से फैलने के कारण मंगलवार को महापौर सुमन बाला और निगम पार्षदों के साथ नगर निगम आयुक्त डा. यश गर्ग और जिला उपायुक्त यशपाल यादव ने बैठक की और संक्रमण के रोकथाम के मुद्दे पर चर्चा की। उपायुक्त ने पार्षदों से कहा कि वे अपने क्षेत्र में लोगों को जागरूक करें कि वह सामाजिक दूरी के नियम का पालन करें और मास्क लगाएं।

निगमायुक्त व जिला उपायुक्त ने कहा कि इस संक्रमण को रोकने में निगम सदन के सदस्यों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। जल्द ही एक वाट्सएप ग्रुप बनाकर सभी निगम पार्षदों और संबंधित अधिकारियों को उसमें जोड़ा जाएगा ताकि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच सामंजस्य बना रहे। इसके अलावा ऐसी टीम बनाई जाए जो सीधे पार्षदों के संपर्क में रहे। बैठक में वरिष्ठ उपमहापौर देवेंद्र चौधरी, निगम पार्षद दीपक चौधरी, दीपक यादव, जयवीर खटाना समेत अन्य लोग मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें