शादी समारोह में शामिल होने के लिए रुपये का इंतजाम नहीं होने से नाराज एक किशोरी ने बृहस्पतिवार दोपहर फांसी लगाकर जान दे दी। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
मृतका की शिनाख्त पूजा (14) के रूप में हुई है। पूजा सरकारी विद्यालय में नौवीं कक्षा में पढ़ती थी। जानकारी के मुताबिक, पूजा अपने माता-पिता के साथ महावीर एन्क्लेव स्थित झुग्गी में रहती थी। पिता जगराम बेलदार व मां सुमित्रा घरों में काम करती है।
बृहस्पतिवार दोपहर पूजा ने अपने घर में फांसी लगा ली। जांच में पता चला कि पूजा अपने एक परिचित की शादी में झांसी जाना चाहती थी। इसके लिए उसने अपने परिजनों से पांच सौ रुपये मांगे थे।