फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक के पीछा करने से परेशान छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान, आरोपी फरार

Wed, 21 Oct 2020 05:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में एक युवक के पीछा करने से परेशान होकर बीएड की छात्रा ने फंदा लगा लिया। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया मगर एक सप्ताह जिंदगी से जंग लड़ने के बाद सोमवार को उसकी मौत हो गई। जांच के दौरान पुलिस को मृतका के घर से एक सुसाइड नोट मिला है। उसमें लोनी के एक युवक द्वारा पीछा करने और परिजनों की बेइज्जती करने की बात लिखी है। परिजनों के बयान और सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आरोपी अक्सर पीछा कर उसे परेशान करता था। बीते नौ अगस्त को आरोपी उसका पीछा करते हुए घर तक आ गया था। इसके बाद लोगों ने उसकी पिटाई कर दी थी। उस दिन खूब हंगामा हुआ था। उसकी वजह से छात्रा के परिजनों की खूब बेइज्जती हुई थी। इतना सब होने के बाद भी आरोपी पीड़िता को प्रताड़ित कर रहा था। 12 अक्तूबर को छात्रा ने अपने कमरे में फंदा लगा लिया। परिजनों ने उसे स्वामी दयानंद अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे आरएमएल अस्पताल रेफर कर दिया गया।

इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कमरे की जांच की तो एक डायरी में सुसाइड नोट बरामद हुआ। नोट में छात्रा ने परिवार से माफी मांगते हुए आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलवाने की बात की। मामले पर जिला पुलिस उपायुक्त वेद प्रकाश सूर्या ने बताया कि छानबीन के बाद आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें