फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठवीं की बच्ची को छेड़ने वाले नाबालिग के खिलाफ केस

Mon, 24 Nov 2014 01:15 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कक्षा आठ की एक छात्रा के पिता ने एसजीएम नगर थाने में उसके सहपाठी के खिलाफ बेटी के साथ छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसएचओ ने एसजीएम नगर ने बताया कि पीड़िता की उम्र लगभग तेरह साल है और आरोपी की उम्र भी लगभग इतनी ही है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


 
सिर में चोट लगने से हुई थी बालक की मौत
यहां शुक्रवार को घर से खेलने निकले सचिन की मौत सिर पर चोट लगने से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट लगने से सिर में खून जमा होने की वजह से मौत होना आया है। रिपोर्ट में कुकर्म की बात नकारे जाने के बाद अब सेक्टर-17 पुलिस मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी है।

मालूम हो कि राजीव नगर निवासी रविंदर का सात साल का बेटा सचिन शुक्रवार की शाम खेलने के लिए घर से निकला लेकिन वापस नहीं लौटा था। शनिवार सुबह उसका शव आगरा नहर पटरी पर पड़ा मिला था। उसके सिर में चोट लगी थी और शरीर मिट्टी से सना हुआ था। पुलिस को आशंका थी कि कुकर्म के बाद बालक की हत्या की गई। इस पर तीन डॉक्टरों के बोर्ड से पोस्टमॉर्टम कराया गया था।
विज्ञापन


रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद अब पुलिस गुत्थी सुलझाने में जुटी है। पुलिस इन प्रश्नों के उत्तर तलाश रही है कि सचिन राजीव नगर से आगरा कैनाल पटरी किसके साथ, कब और कैसे पहुंचा? सचिन की मौत प्राकृतिक नहीं है तो फिर किन परिस्थितियों में उसके सिर में चोट लगी? सेक्टर-17 चौकी इंचार्ज ने बताया कि जांच चल रही है बालक की मौत की गुत्थी जल्द ही सुलझा ली जाएगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें