फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में ले जाकर नाबालिग छात्रा से दरिंदगी, हैवानियत का वीडियो भी बनाया

Wed, 27 Mar 2019 02:37 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
राजधानी में हैवानियत का मामला सामने आया है। पहाड़गंज इलाके में एक 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा को होटल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर एक आरोपी अफरोज को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, हरिनगर इलाके में परिवार के साथ रहने वाली किशोरी इलाके के एक सरकारी स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ती है। अफरोज उसके पड़ोस में रहता है। 

छात्रा का आरोप है कि गत वर्ष सितंबर माह में अफरोज उसे बहाने से पहाड़गंज के एक होटल में ले गया। वहां उसका दोस्त एहतेशाम पहले से मौजूद था। दोनों ने जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


इस दौरान आरोपियों ने उसका वीडियो भी बना लिया। इसके बाद वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर नोएडा में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। परेशान होकर किशोरी ने 16 मार्च को पहाड़गंज थाने में शिकायत दी।
विज्ञापन


पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराने के बाद मामला दर्ज कर लिया। शिकायत दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार था। पुलिस ने सोमवार को अफरोज को गिरफ्तार कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें