फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिड़ियाघर में थाईलैंड से आ सकता है जिराफ, एनिमल एक्सचेंज प्लान के तहत भेजा प्रस्ताव

Thu, 20 Jun 2019 05:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
Giraffe
विज्ञापन

दिल्ली के चिड़ियाघर में दर्शकों को फिर से जिराफ का दीदार हो सकता है। चिड़ियाघर प्रबंधन देश के कई चिड़ियाघरों को पत्र लिख चुका है। इसी कड़ी में दिल्ली चिड़ियाघर प्रबंधन ने थाईलैंड के तीन जू को एनिमल एक्सचेंज प्लान के तहत जिराफ देने का प्रस्ताव भेजा है।

विज्ञापन


दिल्ली चिड़ियाघर की निदेशक रेणु सिंह के मुताबिक, 2015 में चिड़ियाघर के आखिरी जिराफ अंकित की हार्ट अटैक के कारण मौत हो गई थी। इसके बाद पटना, मैसूर और कोलकाता के चिड़ियाघरों को पत्र लिखे गए, लेकिन वहां से नए जिराफ पैदा होने के बाद ही जिराफ देने की बात कही गई। 

दर्शकों की मांग को देखते हुए अब थाईलैंड के तीन चिड़ियाघरों को पत्र लिखा गया है कि एनिमल एक्सचेंज प्लान के तहत जिराफ देने के प्रस्ताव पर विचार किया जाए। इस प्लान के तहत थाईलैंड जू अथॉरिटी को दिल्ली के चिड़ियाघर में तादाद में ज्यादा जानवरों की सूची भेजी गई है। 
विज्ञापन


इनमें सफेद बाघ, ब्लैक बक, सांभर हिरण, जैकाल, दरियाई घोड़ा, नीलगाय और ईमू समेत अन्य जानवर शामिल हैं। अब थाईलैंड जू प्रबंधन के उत्तर का इंतजार किया जा रहा है। संभावना है कि दिल्ली जू को जल्द ही जिराफ मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें