पीतमपुरा के पीयू ब्लॉक में पुरानी समस्या से मिलेगी राहत
आउटर रिंग रोड पर कई ब्लॉकों की सड़कें नई बनेंगी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र में सीवर लाइन, ड्रेनेज और सड़क से जुड़ी कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार हर इलाके में बुनियादी सुविधाएं मजबूत करने के लिए काम कर रही है।
मुख्यमंत्री ने पीतमपुरा के पीयू ब्लॉक में नई सीवर लाइन बिछाने के काम की शुरुआत की। इस परियोजना के पूरा होने पर स्थानीय लोगों को लंबे समय से चली आ रही सीवर की दिक्कतों से राहत मिलेगी और जल निकासी व्यवस्था बेहतर होगी। क्यूयू ब्लॉक में सड़कों और नालियों के निर्माण कार्य का भी शुभारंभ किया गया, जिससे बरसात के दौरान जलभराव की समस्या कम होने की उम्मीद है। आउटर रिंग रोड, पीतमपुरा पर एसयू-टीयू-एमयू, टीयू-एसयू-यूयू और एलयू-क्यूयू ब्लॉकों की सड़कों के सुदृढ़ीकरण कार्य का उद्घाटन किया गया।