फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में विकास की रफ्तार तेज, एक वर्ष का रिपोर्ट कार्ड पेश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा के प्रवास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को उत्तर-पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में पहुंचकर अपनी सरकार के एक वर्ष का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में अब केवल विज्ञापन नहीं, बल्कि जमीन पर दिखाई देने वाला विकास हो रहा है। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि यह क्षेत्र लंबे समय तक उपेक्षा का शिकार रहा, लेकिन पिछले एक साल में भाजपा सरकार ने अंत्योदय से ग्रामोदय के लक्ष्य के साथ यहां ठोस बदलाव की शुरुआत की है।
मुख्यमंत्री ने मुंडका, बवाना, नरेला, किराड़ी और सुल्तानपुर माजरा जैसे ग्रामीण इलाकों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने अपने एक वर्ष के कार्यकाल को बदहाली से बदलाव की यात्रा बताते हुए कहा कि सड़क, पानी और सीवरेज जैसी मूलभूत आवश्यकताओं पर युद्धस्तर पर काम हुआ है। मुंडका विधानसभा क्षेत्र में 264 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के सांसद योगेंद्र चंदोलिया, दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह, विधायक राज कुमार चौहान समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें