फूड सेफ्टी विभाग ने मिलावटी देशी घी बनाकर बेचने वालों के खिलाफ अभियोग दर्ज कराया है। इसके साथ ही हल्दी, जीरा और मिर्च पाउडर, पान मसाले भी मानकों पर खरे नहीं मिले हैं। मिलावटी-अधोमानक सामान की बिक्री करने वाले सभी नौ आरोपियों के खिलाफ अभियोग दर्ज कराया है।
मुरादनगर में मिलावटी देशी घी की सूचना पर फूड सेफ्टी विभाग के चीफ अफसर मनोज तोमर ने इसका सैंपल 22 फरवरी 15 को लेकर जांच को भेजा था। जांच में घी मिलावटी मिला है।
लैब एक्सपर्ट ने इस घी को अनसेफ की श्रेणी में रखा है। इस मामले में घी निर्माता सूरज प्रकाश पुत्र भुंडेराम के खिलाफ एसीजेएम कोर्ट में अभियोग दर्ज कराया गया है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी कृष्णगोपाल यादव ने गोगिया ग्राइंडर्स के महेश गोगिया के खिलाफ अभियोग दर्ज कराया है। कंपनी के महेश मसाले के जीरा और मिर्च पाउडर मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं। वाईपी स्पाइसेज के यहां से लिया गया साबुत हल्दी का सैंपल भी जांच में फेल हो गया है।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी यदुवीर सिंह यादव ने बताया कि साथ ही केपान फ्रेकले लिमिटेड का कलीम पाउडर, राजश्री कंपनी का कमला पसंद पान मसाला और पान पसंद का सैंपल जांच में फेल हो गया है।
इन सभी के खिलाफ अभियोग दर्ज कराया गया है। जीटी रोड स्थित गगन स्पाइस का हल्दी पाउडर और ईजीडे से लिया गया सूजी टोस्ट का सैंपल भी फेल हो गया था।
इन दोनों ने सेंट्रल लैब में जांच रिपोर्ट को चैलेंज किया था। वहां से भी दोनों के सैंपल फेल आए हैं। इसके बाद दोनों पर भी अभियोग दर्ज कराया गया है।