फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर बॉर्डर: खेलकूद व सैरसपाटे के लिए पहुंच रहे स्थानीय लोग

Mon, 07 Dec 2020 02:33 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

  • मौज मस्ती का स्थान बना यूपी से दिल्ली आने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग
  • खेलकूद व सैरसपाटे के लिए पहुंच रहे स्थानीय लोग
विज्ञापन
गाजीपुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर बॉर्डर पर किसान आंदोलन की वजह से इन दिनों दिल्ली आने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी तरह से प्रभावित है। ऐसे में आसपास रहने वाले लोग अब इस मार्ग का प्रयोग खेलकूद के साथ सैर सपाटे के लिए भी कर रहे हैं। दरअसर, किसानों के आंदोलन की वजह से पिछले 11 दिनों से राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी तरह प्रभावित है। प्रदर्शन की शुरुआत में बॉर्डर पर सिर्फ नीचे की तरफ ही रास्ता प्रभावित हुआ था, लेकिन कुछ दिन बाद प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग के फ्लाईओवर पर पहुंचकर भी दिल्ली आने वाले रास्ते को प्रभावित कर दिया था।
विज्ञापन


ऐसे में अब आसपास रहने वाले लोग व बच्चे यहां पहुंच क्रिकेट खेलने के साथ-साथ सैर सपाटे की मौज ले रहे हैं। हालांकि, बच्चों का यहां क्रिकेट खेलना बराबर से निकलने वाले वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब भी बन सकता है। क्योंकि, कई बार गेंद वाहनों की आवाजाही के बीच पहुंच जाती है।

इससे जहां वाहन चालकों को दुर्घटना का भी खतरा बना रहता है। वहीं, दूसरी ओर बच्चे भी दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि अब सुबह शाम के समय आसपास रहने वाले लोग राष्ट्रीय राजमार्ग पर सैर सपाटा के लिए भी पहुंचते हैं।
विज्ञापन


वहीं, प्रदर्शनकारियों का भी हाल-चाल लेने के साथ-साथ खाने पीने की मदद भी करते हैं। हालांकि, आंदोलनरत किसान अपने साथ कई महीनों का रसद लेकर पहुंचे हैं। बॉर्डर पर ही लंगर की व्यवस्था भी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें