फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाकिर नाईक अगर गलत हैं तो केंद्र सरकार जांच करे

Sat, 09 Jul 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
विज्ञापन
Digvijay Singh praises mumbai based islamic preacher zakir naik in video - फोटो : youtube
विज्ञापन
बांग्लादेश में आतंकी हमले के बाद सवालों में घिरे इस्लामी उपदेशक जाकिर नाईक अगर गलत हैं तो केंद्र सरकार जांच कर उन पर कार्रवाई करे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह और जाकिर नाईक का वीडियो सामने आने पर किए गए सवालों पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के यूपी प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने यह बात कही। वह शनिवार को जिला और महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से औद्योगिक क्षेत्र साइट-4 स्थित एससी फार्म हाउस में आयोजित ईद मिलन समारोह में शिरकत करने आए थे।
विज्ञापन


बागपत से भाजपा सांसद और मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर रहे सत्यपाल सिंह के दावे पर भी चुटकी लेते कहा कि भाजपा के आला नेतृत्व को अपने सांसद को ऐसे बयान देने से रोकना चाहिए। दरअसल, सत्यपाल सिंह ने दावा किया है कि पुलिस कमिश्नर रहते हुए उन्होंने वर्ष 2008 में जाकिर नाईक की संदिग्ध गतिविधियों को लेकर एक रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौंपी थी। उस पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। यूपी प्रभारी ने आरोप लगाया कि जांच एजेंसियां भाजपा और आरएसएस के इशारे पर काम कर रही हैं।

 उन्होंने मेरठ के कैंट क्षेत्र में बिल्डिंग गिराए जाने से हुए हादसे पर रक्षामंत्री से जवाब देने की मांग की। इस दौरान हादसे में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया और मेरठ में आयोजित ईद मिलन कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन


इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने सपा पर गुंडाराज और बसपा पर भ्रष्टाचार फैलाने का आरोप लगाया। महानगर अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज, जिला अध्यक्ष हरेंद्र कसाना, प्रवक्ता राजीव त्यागी, आईसीसी सचिव नसीब सिंह, विधान परिषद दल के नेता नसीब पठान और दीपा कौल ने गुलाम नबी आजाद समेत प्रमोद तिवारी और मुकुल वासनिक का स्वागत किया। सत्या बहन, राजपाल त्यागी, सुरेंद्र मुन्नी, सतीश शर्मा, केके शर्मा, सतीश त्यागी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें