फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूट्यूबर सलीम वास्तिक हमला मामला: दूसरा आरोपी गुलफाम भी पुलिस मुठभेड़ में ढेर, एक लाख रुपये का था इनाम

Tue, 03 Mar 2026 10:45 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद में कट्टरपंथ का विरोध करने वाले सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमले के आरोपी गुलफाम को क्राइम ब्रांच और इंदिरापुरम थाना पुलिस ने मंगलवार देर रात मुठभेड़ में मार गिराया। वसुंधरा में हुई इस मुठभेड़ में पुलिसकर्मी भी घायल हुए। गुलफाम, जीशान का बड़ा भाई था और इसके सिर पर एक लाख रुपये का इनाम था। 
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में गुलफाम ढेर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद क्राइम ब्रांच की टीम ने कट्टरपंथियों का विरोध करने वाले सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमले के आरोपी गुलफाम को मंगलवार की देर रात घेर लिया। जवाबी कार्रवाई में गुलफाम को गोली लगी। इसके बाद आरोपी को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह मुठभेड़ इंदिरापुरम एलिवेटेड फ्लाईओवर के नीचे हुई। इसमें कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

विज्ञापन


लोनी में सलीम वास्तविक पर पेपर कटर से जानलेवा हमला करने के एक और आरोपी और जीशान के बड़े भाई गुलफाम को क्राइम ब्रांच और इंदिरापुरम थाना पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के वसुंधरा में हुई मुठभेड़ में पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। 26 फरवरी को सलीम पर हुए हमले में गुलफाम और जीशान दोनों साथ थे। वारदात के बाद दोनों के बाइक पर जाते हुए कुछ वीडियो भी वायरल हुए। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों की पहचान होने के बाद गुलफाम और जीशान पर एक एक लाख रुपये का इनाम रखा गया था। 1 फरवरी को पुलिस ने जीशान को लोनी में हुई मुठभेड़ में ढेर किया था। इस मामले में दोनों भाइयों के कट्टरपंथी विचारधारा से जुड़े होने की बात सामने आ चुकी है। पुलिस मामले में अन्य जानकारियां भी जुटा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


बीते रविवार को जीशान मुठभेड़ में हुआ था ढेर
बीते रविवार को मामले में आरोपी जीशान पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया था। यह मुठभेड़ गाजियाबाद के लोनी अंडरपास के पास निठौरा अंडरपास के निकट हुई थी। मुठभेड़ के दौरान दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे। पुलिस ने बताया था कि बाइक सवार बदमाश, जिसकी पहचान बाद में जीशान निवासी नगला सैफी, जिला अमरोहा के रूप में हुई थी, उससे पुलिस के साथ करीब 10 मिनट तक फायरिंग हुई थी, जिसमें बदमाश जीशान की ओर से 10 राउंड गोलियां चलाई गईं। लोनी पुलिस और देहात स्वाट टीम ने यह कार्रवाई अंजाम दी थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें