फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ट्रक चालक पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। ट्रक चालक ने इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के इलाके में छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। मामले की शिकायत पुलिस से की है। कौशांबी थाना क्षेत्र के एक इलाके निवासी छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह घर से कुछ दूरी पर ट्यूशन पढ़ने के लिए जा रही थी। रास्ते में नीले रंग के मिनी ट्रक चालक ने उन्हें अकेला देखकर ट्रक रोक लिया। ट्रक से नीचे उतरकर उनके साथ अश्लील हरकत करने लगा तो उन्होंने शोर मचा दिया। इसके बाद आरोपी भाग गया। पीड़िता ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी और फिर घर पहुंचकर परिजन पूरी घटना बताई। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक करके ट्रक-चालक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके बाद आरोपी चालक पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें