लोनी। अली गार्डन कॉलोनी में घायल यूट्यूबर सलीम वास्तिक ने एक हमले के एक सप्ताह बाद आंखें खोली हैं। हालांकि उन्हें अभी बात करने में परेशानी हो रही है। अब पुलिस बयान लेने की तैयारी कर रही है, लेकिन यूट्यूबर के स्वस्थ होने का इंतजार करेगी। सलीम की सुरक्षा में अस्पताल में 24 घंटे पुलिस की तैनाती है। इसके साथ ही पुलिस ने लोनी के अशोक विहार अली गार्डन कॉलोनी की सुरक्षा भी बढ़ा दी है। साथ ही पुलिस पता कर रही है कि यूटयूबर के आफिस तक आरोपी कैसे पहुंचे। कहीं, कोई अन्य व्यक्ति तो इसमें शामिल नहीं है। इसकी भी जांच में जुटी है।
एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि सलीम की हालत में थोड़ा सुधार आया है और उन्होंने एक सप्ताह बाद सलीम होश में आए हैं। उन्होंने आंखें तो खोली है, लेकिन अभी बात नहीं कर पा रहे। गर्दन पर चाकू और सर्जिकल ब्लेड के घाव से ज्यादा नुकसान हुआ है और उसी की वजह से अभी सही तरह से बात नहीं कर पा रहे है। बयान के लिए पुलिस उनके स्वस्थ्य होने का इंतजार कर रही है। एसीपी ने बताया कि सलीम का घर लोनी के डीएलएफ अंकुर विहार में है और कार्यालय अशोक विहार अली गार्डन कॉलोनी में। पुलिस को संदेह है कि उनकी मुखबिरी की गई। मुखबिर की तलाश में जुटी है तो वहीं जीशान और गुलफाम के मोबाइल फोन नंबरों की कॉल डिटेल भी खंगाल रही है। किन-किन नंबरों से बात हुई है उन लोगों से भी पूछताछ की जाएगी।