फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: यूट्यूबर से 10.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। चैनल मॉनेटाइज कराने के नाम पर यूट्यूबर से 10.50 लाख रुपये की ठगी की घटना सामने आई है। आरोपी महीनों तक यूट्यूबर को झूठे मामले में फंसाने की धमकी भी देते रहे। उन्होंने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कविनगर निवासी मयंक गर्ग यूट्यूबर हैं। पुलिस के अनुसार, उन्होंने तहरीर देकर बताया कि 19 अगस्त को टेलीग्राम आईडी पर एक विज्ञापन देखकर युवती से संपर्क किया था। उसने अपना नाम परी राठौड़ बताते हुए दावा किया कि उनकी कंपनी यूट्यूब चैनलों को मॉनेटाइज कराने व सब्सक्राइबर बढ़ाने का काम करती है।
युवती की बातों में आकर मयंक ने चैनल मॉनेटाइज कराने के लिए उसके बताए बैंक खाते में 700 रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद आरोपी ने 19 अगस्त से 14 सितंबर तक झांसा देकर कुल 10.50 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। आरोपी ने उन्हें पूरा पैसा वापस मिलने का भरोसा दिया था।
विज्ञापन

मयंक ने जब पैसा लौटाने के लिए दबाव बनाया तो युवती कहने लगी कि वह परेशान चल रही है। पैसे उसका भाई लौटाएगा।
इसके बाद एक व्यक्ति का फोन आया। उसने अपना नाम सनी राठौड़ बताया। कहा कि वह आईपीएस अधिकारी का बेटा है। उसकी बहन परी ने आत्महत्या कर ली है। इसके लिए उसने मयंक को जिम्मेदार ठहराया। इससे वह घबरा गए।
अक्तूबर के अंत में एक अन्य शख्स ने फोन करके कहा कि सनी और उसकी महिला मित्र की भी मौत हो चुकी है। उसने अपना नाम अजय राजेश्वर बताया। वह भी मामले को रफा-दफा करने के नाम पर पैसे की मांग करने लगा। पीड़ित ने मोबाइल नंबरों के आधार पर सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
डीसीपी क्राइम पीयूष सिंह ने बताया कि जिन खातों में रकम ट्रांसफर हुई हैं, उनको फ्रीज कराने की कार्रवाई शुरू करा दी गई है। आरोपियों तक पहुंचने के लिए दो टीमें काम कर रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें