फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: यूट्यूब पर देखा नुस्खा पड़ा भारी, धतूरे का काढ़ा पीते ही बिगड़ी हालत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। यूट्यूब पर देखे गए घरेलू उपचार पर भरोसा करना बहरामपुर निवासी एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। पैरों के दर्द से राहत पाने के लिए देखा नुस्खा अपनाते हुए उसने धतूरे का काढ़ा बनाकर पी लिया। कुछ देर बाद उनकी हालत बिगड़ गई। परिजन उनको तत्काल जिला एमएमजी अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे, जहां समय पर उपचार मिलने से जान बच गई।
विज्ञापन

बहरामपुर निवासी 50 वर्षीय धर्म सिंह पेशे से दर्जी हैं। उन्हें लंबे समय से पैरों में दर्द की शिकायत है। डॉक्टरों के अनुसार, परिजनों ने बताया कि दर्द से राहत पाने के लिए उन्होंने यूट्यूब पर घरेलू उपचार से जुड़ा वीडियो देखा। वीडियो में धतूरे का काढ़ा पीने की सलाह दी गई थी। इसके बाद उन्होंने घर पर ही धतूरे का काढ़ा तैयार कर उसका सेवन कर लिया।
काढ़ा पीने के कुछ समय बाद धर्म सिंह की तबीयत बिगड़ने लगी। उनके मुंह से झाग निकलने लगा। यह देखकर बेटे अमित ने बिना देरी किए उन्हें एमएमजी अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने तत्काल उपचार शुरू किया, जिसके बाद उनकी हालत में सुधार आया।
विज्ञापन

एमएमजी अस्पताल के आपातकालीन चिकित्सा अधिकारी डॉ. ब्रजेश कुमार ने बताया कि धतूरा बेहद विषैला पौधा है। अधिक मात्रा में सेवन करने पर यह जानलेवा भी साबित हो सकता है। उन्होंने लोगों से सोशल मीडिया या यूट्यूब पर बताए गए किसी भी घरेलू नुस्खे को चिकित्सकीय सलाह के बिना अपनाने से बचने की अपील की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें